क्राइमबिहार

पति ने पत्नी को गला दबाकर हत्या करते हुए शव को जमीन में दफना दिया!

राकेश नालंदा की रिपोर्ट

Advertisements
Ad 1

नालंदा: जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के देवधा से आ रही है। जहाँ आज पति ने पत्नी को गला दबाकर हत्या करते हुए शव को जमीन में दफना दिया। बताया जाता है कि दीपनगर के देवधा निवासी धनराज पासवान अपनी 25 वर्षीय पत्नी बरसा देवी को गला दबाकर हत्या कर दिया है। कि वह अपने बहनोई से बात कर रही थी। बता दें कि धनराज की शादी 2 साल पूर्व मानपुर के तियुरी गाँव निवासी मानिकचंद पासवान के पुत्री वर्षा देवी के साथ हुई थी। जहां चार महीने के गोद मे एक बच्चे भी थी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस करीब 6 घंटे तक कठिन परिश्रम कर परिजनों के साथ मिलकर शव को गांव के पास ही पंचाने नदी से बरामद कर लिया है। बता दें कि पति ने उसे हत्या करने के बाद अपने सहयोगी के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाने के लिए पंचाने नदी के बालू में दफना दिया था। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है। और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आरोपी पति भागने में सफल रहा।

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: