बिहार

जर्जर पुलिया से गुजरते है सैकड़ों लोग, बड़ी दुर्घटना की आशंका

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज के भंगही चौक स्थित दक्षिण दिशा की ओर जाने वाली सड़क में बना पुलिया महीनों पूर्व जर्जर हो चुका है। जर्जर पुलिया से ही सैकड़ों लोग नित्यदिन आते तथा जाते है। इस रस्ते से स्थानीय ग्रामीणों के अलावे पुलहा, चकला, पोसदाहा के ग्रामीण के तथा स्कूली बच्चे भी इसी रस्ते से नित्यदिन गुजरते है । नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए भी इलाके के लोगों का एक मात्र रास्ता है । इस पुलिया का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत वर्ष 2018 में किया गया था । लेकिन निर्माण के बाद किसी भी जनप्रतिनिधि ने इसकी मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया।

स्थानीय ग्रामीण बताते है कि क्षेत्र के एक दबंग संवेदक के द्वारा इस पेटी कॉन्ट्रैक्ट लेकर पुलिया का निर्माण कार्य कराया गया था । उन्होंने जैसे तैसे कार्य को पूर्ण कराया जो निर्माण के कुछ ही दिनों के बाद ध्वस्त हो गया । ध्वस्त पुलिया से गुजरने वाले लोग अक्सर दुर्घटना का शिकार होते हैं। सहायक कार्यपालक अभियंता शंभू कुमार ने बताया कि पुल जर्जर है। नए 16 मीटर लंबाई पुल का प्रस्ताव भेजा गया है । जल्द टेंडर होकर निर्माण कार्य किया जाएगा।

Related posts

कुपोषित बच्चों को स्वस्थ्य और सुरक्षित बनाकर घर वापस भेज रहा पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), पूर्णिया

छठ घाटों पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ ससमय पूरी करें : जिलाधिकारी

एटीएम का ताला तोड़कर तीन बैट्री चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार!