बिहार

भगवान जगन्नाथ के भव्य श्रृंगार, भजन संध्या व प्रवचन का सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया रसपान

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंज रहा पटना सिटी. लल्लू बाबू का कुँचा स्थित बड़े कमरे में स्थापित भगवान जगन्नाथ के स्वागत में रोहतगी पटना महिला मंडल की सदस्यों समेत दर्जनों स्थानीय महिलाओं ने भजन गाकर पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया. सैकड़ों भक्तों ने देर रात्रि तक भजन संध्या व प्रवचन का रसपान किया.

वहीं भगवान जगन्नाथ के लड्डू गोपाल के स्वरूप को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रहीं एवं उनकी मनमोहक श्रृंगार का आलौकिक रूप देख भाव विभोर हुए लोग.
भगवान हनुमान के बाल स्वरूप का अलौकिक दर्शन कराते हुए ऐसा प्रवचन आचार्य घनश्याम पाठक ने सुनाया कि लोग मंत्रमुग्ध होकर जय हनुमान व जय श्री राम के नारे लगाने लगे.

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर रोहतगी पटना महिला मंडल से शीला रोहतगी, शारिका रोहतगी, इति रोहतगी, राधा रोहतगी समेत दर्जनों महिलाए भगवान के भजन में सम्मलित हुई. वहीं संस्थापक सदस्य हर्ष कृष्ण रोहतगी, सचिव गणेश प्रसाद रोहतगी, अध्यक्ष सच्चिदानंद शर्मा, कोषाध्यक्ष अम्बुज रोहतगी, सह सचिव स्नेहिल रोहतगी, कृष्ण कुमार सिन्हा, प्रहलाद अग्रहरि, कृष्णा जायसवाल, राजीव रोहतगी, संजीव सिन्हा, अखिल रोहतगी, ध्रुव रोहतगी, चन्दन कुमार सिंह, भानु शर्मा, विशाल रोहतगी सक्रिय थे।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: