गया, (न्यूज़ क्राइम 24) धाम भारतीय सनातन परंपरा के तहत गयाधाम में मृतत्माओं के मोक्ष हेतु एक ओर जहां तीर्थ पुरोहित पलक बिछाए हुए हैं वही जिला प्रशासन ने भी सभी टीमों को जनहित मेँ लगा दिया है.व्यवस्था मे कोई कमी न रह पाये यह जरूरी है. इसके लिए जिलाधकारी गयाधाम समेत सभी
ओहदेदारोँ ने मोर्चा सम्हाल लिया है.अच्छे कामकाज की सँभावना भी लोगों को आकर्षित कर रही है। इस साल 10अक्टूबर तक गया धाम मेले की धमक रहेगी.प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि की व्यवस्था की गई है.
इस बीच तीर्थपुरोहित पंडा रामप्रसाद ने बताया कि प्रशासन ने अपने स्तर से कोई कोरकसर नहीं रख रही. प्रेत शिला, फलगू नदी.वैतरणी एवं सभी वेदियो के लिए खास सुरक्षात्मक व्ववस्था किया है.प्रशासन ने सादे व ड्रेस में सुरक्षा की मुकम्मल तैयारी की है.आपात व्यवस्था मेडिकल, भोजन आगमन सुरक्षा समेत सभी मानकों पर प्रशासन की पैनी नजर से. श्रद्धांजलि व तर्पण कार्य में सहुलियत होने की उम्मीद बढ गई है. यातायात पुलिस को भी हिदायतोँ पर गौर रखने को कहा गया है. आम तौर पर लोगों की शिकायत रहती है अधिक महंगाई की तो बताते चले कि स्थानीय प्रशासन रेट के मामले को लेकर काफी सजग है जिससे रेट सामान्य रहने का भरोसा है. साफ सफाई मे लोगों,जनता से अपील की गई है. पितृपक्ष मेले के सफल आयोजन को बिहार सरकार भी कटिवद्ध है।विभिन्न जोन के लिए गयाजी तीर्थ हेतु दंडाधिकारियों को भार दिया गया है.
