बिहार

उमस भड़ी गर्मी से जनजीवन हुआ प्रभावित

 जोगबनी/अररिया रंजीत ठाकुर  सीमावर्ती शहर में ऊमस भरी गर्मियों से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग घर में रहने को मजबूर हैं। वहीं सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार कई दिनों से बारिश नहीं होने से जनजीवन तो अस्त व्यस्त है ही तो वहीं किसान भी परेशान दिख रहा है। इसी कड़ी में भारत नेपाल सीमा से सटे जोगबनी शहर जहां बड़ी से बड़ी भीषण समय में भी हजारों की भीड़ देखा जाता था वहीं वर्तमान में भीषण गर्मी के कारण जोगबनी शहर खाली खाली दिख रहा है।
जिससे कारोबारी भी काफी परेशान है। सूरज का तापमान इस प्रकार है कि सुबह होते ही मानो दोपहर का समय हो गया है। वहीं शहर में जानकारों के अनुसार तापमान 33 डिग्री सेल्सियस का अनुमान लगाया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

जानकारों की माने तो इस तरह का मौसम अगर रहा तो लोग बीमारी से ग्रसित हो जाएंगे बुखार सर्दी खांसी आदि जैसे बीमारियों के प्रकोप बढ़ने लगेगा। खासकर मौसम का असर बीमारियों की मार बच्चों में होने का डर अभिभावकों को सता रहा है। बीमारियों को ले शहर के बुद्धिजीवि एवं युवा नेता विकास कुमार विक्की, तथा कृपानंद बहादर कहते है की मौसमी बीमारियों को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। गुनगुना पानी पीना चाहिए। बाहर से आने के बाद और खाने से पहले हाथ धोना चाहिए। बीमारी और परेशानी होने पर डॉक्टरों से परामर्श जरूर लेना चाहिए। वहीं भाजपा नेता कुंदन पौद्दार ने भी इस उमस भरी गर्मी में लोगो को सावधानी बरतने की गुजारिस किया है। खास कर बच्चों को अधिक ध्यान देने की अभिभावको से अनुरोध किया है।

Related posts

महावीर मंदिर परीक्षार्थियों को कल 1000 किलो चने का पिलाएगा ठंडा सतू का शर्बत

जहानाबाद को मिले नए एसपी, कोटा किरण कुमार ने संभाला पदभार

फेक इनकाउंटर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी माफी कब मांगेंगे : तेजस्वी प्रसाद यादव

error: