बिहार

इस्लामिया टी०टी० (बी०एड०) कॉलेज के प्रांगण में मानव अधिकार दिवस का भव्य आयोजन

20241210 211951

फुलवारी शरीफ, अजित मंगलवार को इस्लामिया टी०टी० (बी०एड०) कॉलेज, फुलवारी शरीफ में मानव अधिकार दिवस का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर सभी छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं नें कार्यक्रम में प्रस्तुती देकर श्रोताओं का दिल जीत लिया. कायक्रर्म का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य आर० के० अरूण के द्रारा किया गया.प्रशिक्षुओं ने मानव अधिकार दिवस पर कई तरह के प्रदर्शन से अपनी बातें मजबूती से रखीं.

महिला सशिक्तीकरण, मूल अधिकार के महत्व के उपर स्किट के द्वारा महिलाओं के अधिकार से जागरूक कराया.
कार्यक्रम में कॉलेज के व्याख्यता शीला सुमन, डौली शरण, डॉ० शाइस्ता निगारीना, डॉ० सफदरी एहसन, डा० राजीव कुमार, डॉ० बेबी रानी, डॉ० राम कुमार भारती, नागेन्द्र सिंह, वरूण कुमार आदि ने मानव अधिकार दिवस के महत्त्व व उपयोग्यता पर अपने-अपने विचार व्यक्त कियें. कार्यक्रम का संचालन व्याख्यता डा० अली इमाम के कुशल नेतृव्व में सम्पण हुआ.समारोह के अन्त में डा० एस० एच० रहमान द्रारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया.

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!