बिहार

दवा गोदाम में भीषण चोरी, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में चोरों का तांडव लगातार जारी है. सूत्रों की माने तो सोमवार की बीती रात चोरों ने भीषण चोरी कर चलते बने, जिसकी फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. यह पूरा मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र के पहाड़ी रोड इलाके में स्थित दवा दुकान व गोदाम की है, जहां अज्ञात चोरों ने सटर का ताला काटकर अंदर रखे विभिन्न ब्रांड के करीब 150 से 200 कार्टून दवा की चोरी की है.

इस चोरी की घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं दवा दुकान व गोदाम के मालिक हर्ष राज ने बताया कि करीब 25 लाख से अधिक की चोरी हुई है. फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुट गई है।

Related posts

सत्तापक्ष के इशारे पर मुद्दों से ध्यान भटकाने के दृष्टिगत ही पप्पू और प्रशांत किशोर तेजस्वी पर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं : एजाज अहमद

रूस में अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक बने सुजीत पासवान : बिहार के लिए गौरव का क्षण

जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति बीस सूत्री की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

error: