बिहार

फुलवारी में नौनिहाल बच्चों के भविष्य संवारने को खुला उम्मीद प्री स्कूल, डे केयर एवं स्पेशल बच्चों के लिए स्कूल

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर उम्मीद प्री स्कूल, डे केयर एवं स्पेशल बच्चों के लिए स्कूल का उद्घाटन पद्मश्री डॉ. प्रोफेसर हेमंत कुमार के कर कमलों से संपन्न हुआ. इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमूल्य कुमार सिंह ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. विद्यालय के निदेशक डॉ. नवल प्रकाश दीपक, जो पेशे से बाल रोग विशेषज्ञ हैं, ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक अच्छे और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण का होना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा ही बच्चों के व्यक्तित्व और संस्कारों की मजबूत नींव रखती है।

विद्यालय की प्राचार्या नीतांजलि कुमारी ने स्कूल की विशेषताओं की जानकारी देते हुए कहा कि नींव ही इमारत की बुनियाद होती है और विद्यालय का मूल मंत्र है कि हर कदम, चाहे वह छोटा हो या बड़ा, मायने रखता है. उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में स्पेशल चिल्ड्रन की शिक्षा की भी समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। इस अवसर पर उम्मीद ऑटिज्म सेंटर के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. मौके पर अभिभावकों ने कहा कि “उम्मीद” से यहां के बच्चों को बेहतर भविष्य मिले और स्पेशल बच्चों की पढ़ाई भी हो।

Related posts

क्षमा और आत्मशुद्धि के संकल्प के साथ पर्युषण महापर्व का विधिवत समापन

इलाज से पहले सुरक्षा का संकल्प : एम्स पटना में मेडिकल इंटर्न्स को मिला ‘पेशेंट सेफ्टी’ का प्रशिक्षण

आलमगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण, नगर एसपी पूर्वी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

error: