बिहार

प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

20230919 195352 2

पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। चेहल्लुम पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारित करने में शांति समिति के सदस्यों एवं सभी थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत दंडाधिकारी एवं कर्मियों को अनुमंडल पदाधिकारी गुंजन सिंह तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरथ आर एस ने प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा चेहल्लुम के अखाड़े को भी सम्मानित किया गया।

IMG 20230919 WA0084

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी गुंजन सिंह ने कहा की सभी के सहयोग से ही पर्व एवं त्यौहार में प्रशासन विधि व्यवस्था नियंत्रित करने में सफल होता है। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरथ आरएस ने शांति समिति के सदस्यों के सहयोग की सराहना की।

IMG 20230919 WA0086

सम्मानित होने वाले शांति समिति के सदस्यों में रामजी योगेश, चौक थाना के अवर निरीक्षक परितोष कुमार सिंह, मोहम्मद जावेद, अंजू सिंह, गुलफिजा उर्फ सुगन, बाबू भाई, फिरोज हसन, हिदायत अहमद, शमशेर खान, संजय अलबेला, चुन्नू चंद्रवंशी सहित थाना के पदाधिकारी अनुमंडल दंडाधिकारी एवं कर्मी अखाड़े के खलीफा आदि सम्मानित किए गए।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!