बिहार

गायघाट दुर्गा मंदिर में होली मिलन समारोह मनाया गया

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर दुर्गा स्थान गायघाट के प्रांगण में रंगों का त्यौहार होली मिलन समारोह मंदिर प्रांगण में धूम-धाम से मनाया गया। मंदिर में विराजमान सभी देवी देवताओं को पूजा अर्चना कर अबीर गुलाल चढ़ाया गया और पूड़ी, पुआ इत्यादि से भगवान का भोग लगाया गया। इस रंगा रंग कार्यक्रम में शामिल सभी भक्त जन होली के गीतो पर ठुमका लगाकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गला मिलकर होली की शुभकानाएं दिया। उपस्थित सभी लोगो ने होली गीतों पर ठुमके लगाए और विभिन्न प्रकार के पकवानों का लुफ्त उठाया।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर मंदिर के अध्यक्ष विनोद गुप्ता,कार्यकारी अध्यक्ष काशी नाथ सर्राफ,उपाध्यक्ष राजेश कुमार पाण्डेय, सचिव विजय कुमार, सह – सचिव मुकेश कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार गोल्डन, पूजा प्रभारी संजीव कुमार पाण्डेय, अंजीत कुमार शर्मा, कार्यालय प्रभारी मोहन प्रसाद, दीपक कुमार बबलू छोटू गिरी, पंकज कुमार गुप्ता, गणेश कुमार एवं पटना के महापौर सीता साहू, वार्ड पार्षद शोभा देवी, समाज सेवी सुजीत कसेरा के साथ साथ कई गणमान्य मौजूद रहे।

Related posts

लाइन डे पर पुलिस अधीक्षक ने सुनी जवानों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

छह महीने से थाना में धूल खा रही बरामद बाइक, पीड़ित ने उठाए पुलिस कार्यशैली पर सवाल

बिना गेट रेलवे क्रॉसिंग पर दर्दनाक हादसा, शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत!

error: