बिहार

एम्स पटना में हिन्दी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतिभागियों ने रखा विचार

फुलवारीशरीफ, अजित। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना में शुक्रवार को हिन्दी राजभाषा पखवाड़ा–2025 के तहत हिन्दी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्देश्य हिन्दी भाषा के प्रोत्साहन और राजभाषा हिन्दी के प्रचार–प्रसार को बढ़ावा देना था।

निबंध प्रतियोगिता के लिए दो विषय निर्धारित किए गए थे – “हिन्दी: राजभाषा के रूप में प्रशासन और जनसंचार” तथा “आत्मनिर्भर भारत: अवसर और चुनौतियाँ”. प्रतियोगिता में संस्थान के डॉक्टरों, अधिकारियों, छात्र–छात्राओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने विचारों के माध्यम से हिन्दी के महत्व और इसके व्यावहारिक उपयोग पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर सभी ने हिन्दी को दैनिक जीवन और प्रशासनिक कार्यों में और अधिक बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Related posts

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना साहिब में जल्द शुरू होगा एम आर आई सैन्टर सेंटर, गुरुविंदर सिंह ने उल्हासनगर के चार साहिबज़ादे सेंटर का किया दौरा

error: