बिहार

न्यू बाईपास पर जगनपुरा-रामकृष्ण नगर में देर शाम भीषण जाम, आवागमन ठप

फुलवारीशरीफ, अजित। न्यू बाईपास के जगनपुरा, खेमनी चक, रामकृष्ण नगर, चांगर मोड़ और आसपास के तमाम इलाकों में शुक्रवार शाम से देर रात तक भयंकर जाम की स्थिति रही. ऑफिस से घर लौटने वाले लोग घंटों जाम में फंस कर परेशान रहे. हजारों वाहन जगनपुरा मोड़ पर फंसे रहे और ट्रैफिक पुलिस के प्रयासों के बावजूद वाहनों की रफ्तार रेंगते हुए बनी रही, जिससे लोगों को घंटों आवाज़ें निकालने पर मजबूर होना पड़ा. कामकाजी महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान कामकाजी महिलाएं सबसे ज्यादा जाम में फंसकर परेशान होती है वह ऑफिस से लौट के दौरान घंटेजा में फंसी रहती है जिससे उन्हें घर के कामकाज करने में काफी परेशानियां हो रही है.स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल कदम उठाकर पर्याप्त पुलिस फोर्स और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है ताकि लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी न हो।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रोजाना जगनपुरा मोड़ से संपतचक, रामकृष्ण नगर, भोगीपुर और उदायिनी शाहपुर चिपुरा इलाके में आवागमन होता है, लेकिन यहां पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं होने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है. दशहरा और पूजा के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है।

Related posts

निःशुल्क बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री : सम्राट चौधरी

गोरखपुर में ₹40 करोड़ की लागत की 119 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण किए आदित्य नाथ योगी

प्रीता वर्मा ने बिहार पुलिस DGP का अतिरिक्त प्रभार संभाला

error: