बिहार

पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई : रत्नेश कुशवाहा

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक रत्नेश कुशवाहा ने अपनी जीत पर पटना साहिब की विधानसभा क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई देते हुए हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। नव निर्वाचित विधायक रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की जो श्रृंखला नंदकिशोर यादव ने शुरू किया था उसे क्रम जारी रहेगी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने भी जीत के लिए पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पटना साहिब की जनता ने हाईटेक नेता को नकार कर जमीनी स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले नेता को चयन कर अपनी बुद्धिमत्तापूर्ण सोच को दर्शाया है। बधाई देने वाले में महामंत्री विनय केसरी उपाध्यक्ष सुरेश सिंह पटेल संजय सिंह, सरोज जायसवाल कांति केसरी स्मिता रानी सीता सिंहा सभी मंडल अध्यक्ष, चुनाव संचालन समिति के सदस्य, वार्ड चुनाव प्रभारी शामिल हैं।

Related posts

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 नामांकन के लिए आवेदन 3 अगस्त से, बीएसईबी ने जारी किया नोटिफिकेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का किया उद्घाटन

आंध्र प्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

error: