बिहार

जनता दरबार में परिवादों की सुनवाई 7 दिनों में कार्रवाई का निर्देश जिला पदाधिकारी : श्रीमती वर्षा सिंह

हाजीपुर, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने आज समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

कुल 103 परिवाद प्राप्त राजस्व एवं भूमि सुधार, शिक्षा, पुलिस, आवास, विद्युत, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, जीविका सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामले सामने आए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को 7 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई कर प्रतिवेदन जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। जिला प्रशासन की पहल
जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं थाना स्तर पर आयोजित जनता दरबारों में आज कुल 181 आवेदनों का अवलोकन एवं निस्तारण सुनिश्चित किया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता दरबार आमजन को सीधे प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। संवेदनशील प्रशासन त्वरित समाधान जवाबदेह व्यवस्था

Related posts

जिला प्रशासन को संकट मोचन पॉली प्रोडक्ट्स एलएलपी ने भेंट किए 20 लाइफबॉय रिंग

पीजी फीस वृद्धि समेत दस सूत्री मांगों को लेकर एआईएसएफ की भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, कुलपति आवास का घेराव

भादो वदी अमावस्या महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 501 महिलाओं ने किया सामूहिक मंगल पाठ

error: