बिहार

सूर्य स्नान, व्यायाम और उचित खानपान से रहे स्वस्थ्य : डॉ. अंजनी

खगौल(अजित यादव): नगर में अर्थव आरोग्य केयर की ओर से हड्डियों की बिमारी से सम्बंधित नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन शनिवार को खगौल थाना के नज़दीक जयराम बाजार रोड के पास किया गया। इस मौके पर एमबीबीएस, एमडी आर्थराइटिस स्पेशलिस्ट डॉ अंजनी कुमार के नेतृत्व में शिविर में कुल 116 लोगों का परीक्षण किया गया। इनमें हड्डी में कैल्शियम की स्थिति सामान्य रही। वही जिन मरीजों की उम्र 50 साल से अधिक थी उनमें ओस्टियोपरोसिस के 12 फीसदी और ओस्टोपिनिया के 55 फीसदी मरीज पाए गए। डॉ. अंजनी ने जांच कराने वाले मरीजों से सुबह में टहलने, सूर्य स्नान, व्यायाम और उचित खानपान की सलाह दी। इसके अलावे वहां हड्डी व नसों से संबंधित बीमारियों के लिए उचित परामर्श भी दिये गये। कार्यक्रम का संचालन सुमी के द्वारा किया गया। शिविर में डॉ. बुसरा रहमान, टेक्नीशियन रवि शंकर कुमार, दीपक कुमार, बलराज साहनी, पप्पू मिश्रा, का योगदान रहा।

Related posts

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

स्कूल में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिया संदेश

काजीकोरैया–राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार सजग, युद्धस्तर पर जारी बचाव कार्य

error: