बिहार

स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन, 42 मरीजों की हुई जाँच

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) राधेश्याम परिवार की ओर से स्वर्गीय अनिल बंका की स्मृति में प्रत्येक माह आयोजित किए जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। यह लगातार पाँचवाँ महीना था जब यह सेवा शिविर लगाया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. अमित बांका ने किया, जिसमें कुल 42 मरीजों की स्वास्थ्य जाँच की गई। शिविर का उद्घाटन संस्थापिका श्रीमती शोभा गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि “राधेश्याम परिवार समाज के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम संयोजक सगीता झुनझुनवाला ने बताया कि यह सेवा प्रत्येक माह रविवार को उपलब्ध कराई जाती है। अगले महीने निःशुल्क लीवर स्कैनिंग जाँच कराने की घोषणा भी की गई।

व्यवस्थापक चक्रेश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बाबूलाल अग्रवाल, आनंद कमालिया, आलोक गुप्ता, हरीश हरलालका और रवि कुमार सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

Related posts

फुलवारी शरीफ में दो दिवसीय बाबा चौहरमल महोत्सव का भव्य शुभारंभ

95 वर्षीय सुखदेव बाबू: बुलंद हौसला वाले संपतचक के सबसे बुजुर्ग समाजसेवी

घुरना में SSB जवानों के साथ बच्चों ने किया योग, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा उत्साह

error: