बिहार

पांच माह से वेतन के लिए तरस रहे सदर अस्पताल के गार्ड

जमुई(मो० अंजुम आलम): सदर अस्पताल के विभिन्न विभागों में तैनात सिक्युरिटी गार्डों के बीच इनदिनों वेतन को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इनलोगों को कंपनी द्वारा 5 माह से वेतन नहीं दिया जा रहा। स्वास्थ्य विभाग भी गार्ड के प्रति उदासीन बनी हुई है। बुधवार को गार्डों ने सिविल सर्जन डा. अजय कुमार भारती से मुलाकात कर बकाए वेतन दिलाने की गुहार लगाई है। गार्डों ने बताया कि दुर्गा पाड़ा समानता सिक्युरिटी एजेंसी के द्वारा नवंबर 2020 में बहाली की गई थी। सभी लोग ईमानदारी से अपनी ड्यूटी का निर्वाहन कर रहे हैं इसके बावजूद कंपनी द्वारा मार्च 2021 से वेतन नहीं दिया गया है। जिससे गार्डों की दैनीय स्थिति खराब हो गई है। बार- बार बकाए वेतन की मांग करने के बावजूद कंपनी आज़- कल में भुगतान करने की बात कहकर टालमटोल कर रही है। कंपनी द्वारा कहा जाता है कि स्वास्थ्य विभाग पेमेंट नहीं कर रही है जिस वजह से वेतन नहीं दिया जा रहा है जबकि सिविल सर्जन का कहना है कि कंपनी द्वारा बात करने के बाद ही आगे की जांच- पड़ताल की जाएगी। गार्डों ने कहा कि कंपनी और स्वास्थ्य विभाग के बीच वेलोग पीस रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

Related posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तीकरण की दिशा में मजबूत पहल : स्नेहलता कुशवाहा

भाजपा पर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद का तीखा हमला, कहा लोकतंत्र से बिहार में खिलवाड़ हो रहा है…

नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के मामले की जांच के लिए राजद नौ सदस्य जांच समिति इसराइल मंसूरी के नेतृत्व में घटनास्थल पर जाएगी : राजद

error: