बिहार

सशस्त्र सीमा बल के 58वें स्थापना दिवस पर 56वीं वाहिनी SSB बथनाहा में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी मुख्यालय बथनाहा में 20 दिसंबर 2021 सोमवार को SSB के 58वें स्थापना दिवस पर 56वीं वाहिनी SSB बथनाहा में भोज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।

Advertisements
Ad 1

सर्वप्रथम प्रभारी कमांडेंट श्री मुकेश कुमार सिंह मुंडा के द्वारा SSB के 58 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में SSB के गौरव पूर्ण उपलब्धियों को बताते हुए सभी जवानों एवं नव प्रशिक्षुओं को उनके परिवार सहित हार्दिक शुभकामनाएं दी गई । साथ ही सभी जवानों से कहा कि अपने कर्तव्यों के प्रति सम्पूर्ण निष्ठा के साथ तत्पर रहें और सेवा , सुरक्षा व बंधुत्व को हमेशा ध्यान में रखें । तत्पश्चात समस्त अधिकारी व जवान सहित एक साथ भोज में शामिल हुए। भोज उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से जैसे असम , झारखंड व उड़ीशा के लोक नृत्यों का प्रदर्शन जवानों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट/वेटी ई.चौबा सिंह, सo कमांडेंट मनिन्द्र नाथ सरकार 56वीं बटालियन एस. एस. बी. के समस्त जवान व नवप्रशिक्षु उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: