बिहार

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया द्वारा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर चिकित्सकों की उपस्थिति, ड्यूटी रोस्टर एवं स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया गया।

अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित आयुष चिकित्सक डॉ. दिपांकर किशोर रंजन की वेतन वृद्धि रोकने एवं विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव भेजने तथा जीएनएम उषा कुमारी का वेतन स्थगित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

कंट्रोल रूम एवं इमरजेंसी कक्ष में चिकित्सक उपस्थित पाए गए। जिला पदाधिकारी ने मरीजों से सीधे संवाद कर चिकित्सा सुविधाओं का फीडबैक लिया, जिस पर मरीजों ने संतोष व्यक्त किया।

जिला पदाधिकारी का स्पष्ट निर्देश—स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करें।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

सुरक्षा का भरोसा, शांति और सद्भाव का संदेश जिला पदाधिकारी : श्रीमती वर्षा सिंह

error: