बिहार

सीआईएसएफ BRBCL में मनाया गया भव्य हरियाली तीज का कार्यक्रम

औरंगाबाद(प्रमोद कुमार सिंह): केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सभी सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी सर्तकता के साथ कर्तव्य निष्पादन किया जाता है। बताते चलें कि केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भारत सरकार के गृह मंत्रालय अर्न्तगत कार्यरत एक सशस्त्र बल है जिसके बल सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी सर्तकता के साथ कर्तव्य निष्पादन किया जाता है। बल सदस्यों के परिवार जनों की निजी / घरेलु अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए संरक्षिका की स्थापना किया गया है।

श्री एम० के० सिंह, उप महानिरीक्षक, केऔसुब पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय पटना एवं श्रीमती रीना सिंह संरक्षिका अध्यक्षा केऔसुब पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय पटना द्वारा दिनांक 09/10 जनवरी 2023 को केऔसुब इकाई बीआरबीसीएल नबीनगर का विजिट किया गया इसी क्रम में श्री अनिल गौड़, उप कमाण्डेन्ट केऔसुब इकाई बीआरबीसीएल एवं श्रीमती प्रवल्लिका डी०, संरक्षिका अध्यक्षा केऔसुब इकाई बीआरबीसीएल के नेतृत्व में इकाई के सभी महिलाओं एवं महिला बल सदस्यों के साथ हरियाली तीज का आयोजन किया गया था

Advertisements
Ad 1

जिसके तहत विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संरक्षिका कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमती रीना सिंह संरक्षिका अध्यक्षा पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय पटना एवं श्रीमती प्रवल्लिका डी० संरक्षिका अध्यक्षा इकाई बीआरबीसीएल एवं अन्य सरक्षिक सदस्यों द्वारा दीप प्रज्जवजित कर किया गया। मुख्य अतिथि महोदया द्वारा कार्यक्रम में विजेता संरक्षिका सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

शेखपुरा एसडीएम का रात में औचक निरीक्षण : थाना मुस्तैद मिला

शहर में दिनदहाड़े हमला, कैटरर्स को बदमाश ने मारा चाकू

बारुण प्रखंड के बरौली में भव्य यज्ञ का शुभारंभ आज, सभी तैयारियां पूर्ण

error: