झारखण्ड

गोविंदपुर थाना पीसीआर वैन ने युवक को रौंदा

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): गोविंदपुर थाना अंतर्गत ईस्ट इंडिया मोड़ के पास जीटी रोड पर बुधवार 23 फरवरी को पीसीआर वैन ने एक व्यक्ति को रौंद दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई .मृतक का पता-ठिकाना नहीं मिल रहा है. इस घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने एनएच 2 जीटी रोड को जाम कर दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पीसीआर वैन अवैध कोयला लेकर जा ट्रैक्टर से पैसा वसूली के लिए तेज गति से जा रहा था. चालक नियंत्रण खो बैठा और पीसीआर उस व्यक्ति के ऊपर चढ़ गया, जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई. निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. कई पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और आक्रोशित लोगो को समझाने में लगे हैं. गोविंदपुर पुलिस इन दिनों विवादों में कभी वाहन से पैसा उगाही का तो वह एक युवक की पिटाई का मामला भी गर्म है.

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया