बिहार

गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने फहराया तिरंगा, नीतीश कुमार भी रहे मौजूद

20260126 191002

पटना,  सोनू कुमार : देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 2025 यानी आज पूरा देश गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भी इस खास मौके पर भव्य आयोजन किया गया। गांधी मैदान में सुबह 9 बजे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान झंडोत्तोलन किए। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान गांधी मैदान पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल मुख्य मंच पर पहुंचने के बाद परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया, जिसमें राज्य के गौरवशाली परंपरा और सैन्य ताकत का प्रदर्शन हो रहा है। जिसके बाद राज्यपाल ने झंडोत्तोलन किया। बता दें कि बिहार के नए राज्यपाल बनने के बाद आरिफ मो. ने आज पहली बार गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया है। इस दौरान सीएम नीतीश सहित कई नेता मौजूद रहे।

img 20260126 wa00331561127918418174962

बताते चलें कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान जी ने पटना में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद पटना के गांधी मैदान में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने 2030 तक एक करोड़ सरकारी नौकरियां और रोजगार देने को राज्य की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। राज्यपाल ने कानून व्यवस्था में सुधार, महिला सशक्तिकरण, ‘सात निश्चय’ पहल और शिक्षा में शिक्षकों की भर्ती जैसे विभिन्न कल्याणकारी उपायों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार बिहार को विकसित राज्यों में से एक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!