बिहार

शहीद विजय की शहादत के 9 साल बाद भी सरकारी घोषणा पूरी नहीं

पटना(अजीत): पाकिस्तानी गोलीबारी मैं 9 साल पूर्व जम्मू के पुंछ सेक्टर में शहीद हुए बिहटा आनंदपुर ठेकहा गाँव के सेना के जवान विजय कुमार राय के नवें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । शहीद की पत्नी पुष्पा देवी ने कहा कि शहीद विजय के नाम पर गाँव की सड़क स्कूल के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाने का आश्वासन दिया गया था। रास्ते पर उनके प्रतिमा लगवाने थी ।

शहीद के परिवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल राज्यपाल के नाम से जमीन दान देने के बाद भी अभी तक कुछ नहीं हुआ लेकिन कार्य को पूरा करवाने के लिए सालों से हम चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन कोई हमारी सुनने वाला नहीं है। इस अवसर पर जिला परिषद आशा देवी ( नागेंद्र कुमार ) पंचायत समिति छोटी कुमारी (जे.पी यादव ) पूर्व सरपंच राजेंद्र राय, सुनील कुमार,गुड्डू कुमार,श्याम बाबू सिंह,रामलगन राय,योगेंद्र राय,रामवीर सिंह,गोलू कुमार, बबन राय ,मंटू , पिंटू, अखिलेश, कुंदन , विश्वजीत , मक्कू , पंकज , ज्ञानचंद , नौकेश , ने पुष्पांजलि की।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित