बिहार

गोवा विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुघर में मत्था टेका

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): गोवा विधानसभा अध्यक्ष रमेश तबेडकर एससी एसटी कमिश्नर दीपक कामरकर ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्म स्थान तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेक कर गुरुघर का आशीर्वाद प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ केपूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने भी मत्था टेक कर गुरुघर का आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुद्वारा के ग्रंथी ने सिरोपा प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पटना महानगर के मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लख्खा, रेलवे यात्री समिति के सदस्य गुरविंदर सिंह सेठी ने अतिथियों का स्वागत किया।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित