बिहार

सरकारी स्कूल के बच्चियों ने दिखाई कलाकारी

पटना, अजित . प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी फुलवारी शरीफ में सुखद शनिवार प्रोग्राम में मैं हूं कलाकार का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों द्वारा मिट्टी से तरह-तरह के खिलौने और दीया और घरौंदा बना कर अपना हुनर का कलाकारी दिखाया गया.

शिक्षिका नीतू शाही द्वारा बच्चों में दीया मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया.रोशनी , भूमि , खुशी विजेता बनी. शिक्षिका ने सभी बच्चों को अपने घर में दीया जलाने का शपथ दिलाई और बच्चों को पटाखा जलाने से मना की जिससे अपने शहर प्रदूषण मुक्त हो. सभी बच्चों को पटाखा के बदले अपने नाम का एक पौधा लगाने को कहा जिससे आने वाले समय में हम स्वस्थ रहे.

Related posts

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी

मोतिहारी में तीन खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 3.62 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ जब्त!

हर चेहरे पर मुस्कान, महादलित टोलों में जिला प्रशासन ने बाँटी दीपावली की खुशियाँ