बिहार

घुरना पुलिस ने घर में छापेमारी कर 203 किलो गांजा बरामद किया

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के इंडो नेपाल सीमा से सटे घुरना थाना पुलिस ने रविवार के अलहे सुबह गुप्त सूचना के आधार पर अलग अलग दो घर में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में तस्करी का गाजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गाजा 203 किलो है। पुलिस के लिये यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। हालांकि मौके से तस्कर भागने में सफल रहा।

Advertisements
Ad 1

जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना पर पथराहा पंचायत के वार्ड-06 अंतर्गत ईदगाह के समीप मोम तरीना खातून पति युसूफ,एवं दूसरा गुड्डू उर्फ समशेर पिता कलामुद्दीन के दो घरों से छापेमारी कर 203 किलो गांजा बरामद किया। मामले को लेकर घुरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दो घरों से 203 किलो गांजा बरामद  मामले में कागजी करवाई के बाद संध्या में केस दर्ज कर लिया गया है। सभी तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

बिहार कैबिनेट मीटिंग में 20 अहम प्रस्तावों पर मुहर, AI मिशन, E-Bus और E-Voting जैसे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बैठक आयोजित किया गया

शेखपुरा डीएम ने EVM वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

error: