बिहार

घूरना पुलिस ने 8 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

अररिया, रंजीत ठाकुर। घूरना ओपी अंतर्गत डूबरबन्ना गांव से नेपाल निर्मित उमंगा नामक शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु पुलिस चारों तरफ गश्त कर रही थी।

Advertisements
Ad 1

उसी दौरान ओपी अध्यक्ष दीपक कुमार पासवान को सूचना मिली कि डूबरबन्ना गांव के रितेश कुमार झा पिता सुरेश कुमार झा नेपाल से शराब लेकर अन्य जगहों पर लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही उक्त गांव पहुंचकर रितेश कुमार को जांच के लिए रोका तो उसके पास से 28 बोतल शराब बरामद हुआ। शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां आवश्यक पूछताछ कर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।

Related posts

अनुत्तीर्ण बालिकाओं के लिए “हाई स्कूल कार्यक्रम” बना नई उम्मीद, 213 छात्राएं हुईं सफल

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक के द्वारा जिले के पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की पहली बैठक संपन्न

error: