क्राइमबिहार

गौरीचक पुलिस का जमुनापुर में छापा, तीन रंगदारों के घर से मिले हथियार कारतूस

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना के गौरीचक थाना पुलिस ने जमुनापुर गांव में छापेमारी कर तीन बदमाशों के घर से हथियार व कारतूस बरामद किया है. पुलिस को यहां से एक घर से एक कट्टा तीन कारतूस दूसरे घर से दो कारतूस और तीसरे घर से कारतूस मिला है. पुलिस की छापेमारी के दौरान तीनों बदमाश घर से फरार होने में सफल हो गए.

इस संबंध में गौरीचक थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि लगातार मिट्टी खनन करने वाले लोगों से रंगदारी एवं इलाके में हथियार दिखाकर रंगदारी मांगना, बेवजह किसी से भी मारपीट करना सहित कई अपराधिक गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी. इसी शिकायत के आधार पर जमुनापुर गांव में रहने वाले अरविंद कुमार राय लक्ष्मण राय और डिंजू राय के घर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान तीनों फरार मिले .

Advertisements
Ad 1

पुलिस को अरविंद राय के घर से एक देसी कट्टा तीन जिंदा कारतूस, लक्ष्मण राय के घर से दो जिंदा कारतूस, इंदु राय के घर से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ . आसपास के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों बदमाश रंगदारी के बल पर हथियार दिखाकर दूसरे के खेतों में जबरन मिट्टी कटवा कर बेच देते हैं . इतना ही नही इनके खिलाफ हथियार खरीद बिक्री की भी शिकायतें मिली है जिसकी जांच की जा रही है.फिलहाल पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Related posts

बिहार : राजकीय नलकूपों का रख-रखाव अब लघु जल संसाधन विभाग करेगा, सीएम ने दिए निर्देश

बिहार के 20 जिले गैस नेटवर्क से जुड़े, PNG कनेक्शन में रिकॉर्ड तेजी CMG की बैठक में समीक्षा

बिहार : सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर शेखपुरा डीएमने की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

error: