क्राइमताजा खबरेंबिहार

गौरीचक कुख्यात लुटेरा विक्की समेत दो गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): गौरीचक थाना पुलिस ने कुख्यात लुटेरा विक्की समेत दो अपराधियों को एक देशी कट्टा व छह जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. साथ में पुलिस ने एक बोलेरो भी बरामद किया है. गौरीचक थाना अध्यक्ष लालमणि दुबे ने बताया कि कोली गांव निवासी विक्की पिछले दिनों एक मछली लोडेड वाहन को लेकर फरार हो गया था। इस मामले में उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र से ही उसकी गिरफ्तारी कर ली। उसके पास से एक देशी कट्टा व 6 जिंदा गोली भी मिला है.

Advertisements
Ad 1
पुलिस ने उससे पूछताछ करने के बाद पुनपुन निवासी साबिर को भी गिरफ्तार किया है। साबिर ने पूछताछ में बताया कि वह विक्की द्वारा चोरी और लूट का माल खपाने का काम करता था।पुलिस ने एक बोलेरो भी बरामद किया है जिसकी कागजो की पड़ताल की जा रही है।

Related posts

एम्स पटना में पप्पू यादव ने रेप पीड़िता से की मुलाकात, इलाज के लिए दी आर्थिक मदद और सख्त कार्रवाई की मांग

14 साल से विदेश में फंसे पटना के प्रोफेसर की पुकार: वेतन बकाया, डिक्री लागू नहीं, खुद को ‘जिंदा’ साबित करने की लड़ाई

मारुति नंदन संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

error: