बिहार

पटना साहिब में भाजपा के बड़े नेताओं का जुटान

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) दिल्ली सहित उत्तर और दक्षिण भारत के कई भाजपा नेताओं ने ‘रफ्तार पकड़ चुका बिहार फिर से एंडी सरकार’ के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया है। इसके साथ ही ‘विकसित बिहार को सर्वोत्तम बिहार’ बनाने का आह्वान किया।कई राज्यों के वरिष्ठ नेताओं ने कल रात पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के नेताओं और चुनाव प्रबंधन में जुट लोगों के साथ बैठक की और उन्हें बूथ जितने का मंत्र दिया। मंचित नेताओं ने एक स्वर से स्थानीय विधायक एवं बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव के चुनाव मैनेजमेट की मुक्त कंठ से सराहना की इनके गुणों का उल्लेख किया।

पानी टंकी रोड स्थित राज दरबार में आयोजित चुनाव प्रबंध समिति की बैठक को संबोधित करते हुए तेलांगना भाजपा के संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर ने कहा कि चुनाव किसी भी स्तर का हो, संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और इसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं का अहम रोल रहता है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा में चुनाव में महिला वोटरों की अहमियत और विस्तार से प्रकाश डाला और पहले मतदान तब जलपान की बात कही। और यह सब घर की महिलाओं के जिम्मे ही रहता है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर के सुपुत्र और सांसद नीरज शेखर ने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत का मतलब राज्य में मजबूत और स्थाई सरकार का गठन है जो केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करेगा।

Advertisements
Ad 1

विधान सभा के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव ने अपने पूर्व के चुनावी प्रबंधन से नेताओं को विस्तार से अवगत कराया साथ ही इस कार्य को अंजाम देने वाले कार्यकर्ताओं की मुक्त कंठ से तारीफ की। मंच संचाल विनय केसरी ने किया। इस अवसर पर एनडीए प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, डाक्टर टीपी गोलवारा, सुरेश सिंह पटेल, पवन मेहता, जदयू के राम प्रवेश सिंह आदि ने चुनाव मैनेजमेट के बारे में पूछे गए विविध सवालों का उत्तर देकर नेताओं को संतुष्ट किया।

Related posts

बापू टावर में अलका दास की एकल चित्रकला प्रदर्शनी ‘प्रवाह’ शुरू

पटना में 17 मई को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

अपराधियों को सजा दिलाने की रफ्तार तेज, 4 महीने में 453 को आजीवन कारावास

error: