बिहार

रैपिडो बुकिंग के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार!

पटना, अजीत। रामकृष्णानगर, कंकड़बाग और आसपास के थाना क्षेत्रों में पिछले करीब दस दिनों से रैपिडो बुकिंग के नाम पर रात में लोगों को बुलाकर चाकू और हथियार का भय दिखाकर मोबाइल व नकदी लूटने की लगातार घटनाएं सामने आ रही थीं. इन वारदातों से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था. पुलिस की कार्रवाई में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात एक युवक को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू कुमार, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता रामप्रवेश राम, निवासी सुंदर बिगहा, थाना नूरसराय, जिला नालंदा के रूप में हुई है. आरोपी के पास से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है. इसके अलावा वह मोबाइल भी मिला है, जिसमें लूट की रकम फोन-पे के माध्यम से ट्रांसफर की गई थी।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक चाकू, बाइक की चाबी तथा एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन नंबर BR01JP 6570 बरामद की गई है. पुलिस के अनुसार इसी बाइक का इस्तेमाल लूट की घटनाओं में किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी रैपिडो बुकिंग के जरिए लोगों को सुनसान जगह पर बुलाता था और फिर चाकू दिखाकर मोबाइल व रुपये लूटकर फरार हो जाता था. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और गिरोह से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में हुई लूट की कई घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है।

Related posts

आवारा पशुओं के इलाज में शुल्क रियायत और एम्बुलेंस सेवा की मांग, बिहार लोक भवन पहुंचा ह्यूमैनारो फाउंडेशन

बारिश ने खोली नगर परिषद की तैयारियों की पोल, चुनौती कुआं इलाका बना झील

आपदा से निपटने की तैयारी तेज, एम्स पटना में ‘भिष्म क्यूब’ पर टेबलटॉप अभ्यास

error: