बिहार

फुलवारी शरीफ में गणेश पूजा धूमधाम से शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

फुलवारीशरीफ, अजीत। फुलवारी शरीफ के सदर बाजार रोड में एवं मित्र मंडल कॉलोनी इलाके में, एकता नगर के पास गणपति की पूजा धूमधाम से शुरू हुई। पूजा स्थल पर आकर्षक लाइटिंग और सजावट के माध्यम से भव्य वातावरण तैयार किया गया है. सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है, जो भजन-पूजन और आरती में भाग ले रही है।

Advertisements
Ad 1

पूजा स्थल पर मेला जैसा माहौल है, जहां बच्चे, बूढ़े, महिलाएं और युवा सभी उत्साहपूर्वक गणपति बप्पा के भजन गाते और आरती करते नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस टीम पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मौजूद रहती है, ताकि पूजा में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। गणेश उत्सव की इस धूमधाम ने पूरे इलाके को उत्सवमय बना दिया है और लोग अपनी-अपनी श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा में सम्मिलित हो रहे हैं।

Related posts

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश

राजस्व और आंतरिक संसाधन की समीक्षा की, अवैध खनन और लंबित मामलों पर जताई सख्ती

ICSE दसवीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू, पटना सिटी का एकमात्र परीक्षा केंद्र

error: