बिहार

फुलकाहा एसएसबी के जवानों ने 299 बोतल शराब के साथ बाइक किया जप्त, तस्कर फरार

अररिया, रंजीत ठाकुर। सोमवार को एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा के जवानों ने सीमा पिलर संख्या-188/03 मानिकपुर गांव के समीप 299 बोतल नेपाल निर्मित शराब सहित तस्करी में प्रयुक्त बाइक किया जप्त। वहीं तस्कर जवानों को चकमा देकर मौके से भाग निकला।

यह कार्रवाई मुख्यालय कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देश पर बीओपी प्रभारी फुलकाहा इंस्पेक्टर प्रवीण प्रभाकर के नेतृत्व में जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर सीमा से सटे मानिकपुर गांव में की है। जप्त शराब और बाइक पर कागजी कार्रवाई कर एसएसबी जवानों ने अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु एक्साइज विभाग अररिया को सुपुर्द कर दिया है।इस आशय की जानकारी बीओपी प्रभारी प्रवीण प्रभाकर ने दिया है।

Related posts

संजय कुमार चौधरी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव का पदभार संभाला

एम्स पटना में एमबीबीएस के नये विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ, देहदान करने वालों को दी पुष्पांजलि

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर