बिहार

फुलकाहा एसएसबी ने 720 बोतल नेपाली शराब एवं चोरी की दो बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग को सुपुर्द किया

20250604 104159

अररिया, रंजीत ठाकुर : भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा एसएसबी बीओपी कैम्प के जवानों ने मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर इंडो नेपाल सीमा से एक सौ मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र के कोशिकापुर गांव वार्ड सात के समीप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाए जा रहे 720 बोतल दिलवाले नामक नेपाली शराब समेत एक तस्कर एवं दो चोरी की बाइक को बरामद किया है। जबकि अन्य तस्कर बाइक व शराब छोड़कर मौके से भागने में सफल रहा। फुलकाहा एसएसबी कंपनी कमांडर सह सहायक सेनानायक राणा कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से भारतीय क्षेत्र में बड़ी मात्रा में तस्कर के द्वारा नेपाली शराब को कोशिकापुर गांव में इकट्ठा कर अन्यत्र जगहों पर भेजने की योजना बनाया जा रहा है।

सूचना के आलोक में कार्रवाई करते हुए दो बाइक एवं एक तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए तस्कर नेपाल के सुनसरी जिला अंतर्गत दीवानगंज गांव के कुंदन कुमार यादव पिता विजय यादव बताया जा रहा है। जिसे नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराया गया। जबकि मौके से भागे शराब तस्करों का भी नाम गिरफ्तार तस्कर ने एसएसबी को बताया है। जिस पर एसएसबी के द्वारा कांड दर्ज कराया गया है। एसएसबी जवानों ने बरामद शराब एवं बाइक तथा तस्कर को अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु अररिया उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया है। इस संदर्भ में उत्पाद विभाग के एसआई पुरुषोत्तम कुमार मंडल ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ कागजी कार्रवाई करने के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा जाएगा।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!