बिहार

फुलकाहा एसएसबी और थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर तस्करी कर नेपाल ले जा रहे गेंहू किया जप्त

अररिया, रंजीत ठाकुर भारत नेपाल सीमा से सटे मानिकपुर गांव के वार्ड-सात में फुलकाहा एसएसबी 56 वीं वाहिनी के जवानों एवं बथनाहा और फुलकाहा थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाकर मंगलवार के देर रात छापेमारी कर तस्करी कर नेपाल ले जाने के क्रम में भारतीय क्षेत्र से पर्याप्त मात्रा में गेहूं किया जप्त। गेहूं भारत नेपाल सीमा से सटे मानिकपुर गांव के कृत्यानंद यादव और चांदीराम के दरवाजे के पास बांस के झाड़ी से बरामद किया गया है। जप्त गेहूं 38 बोरा जिसका कुल वजन 2070 किलो बताया गया है।

यह छापेमारी फुलकाहा बीओपी प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट आनंद सिंह भंडारी और फुलकाहा थाना अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तस्करों के द्वारा तस्करी के नियत से गेहूं को इकट्ठा कर रात के अंधेरे में जवानों को सीमा से हटते ही चोरी छिपे नेपाल पहुंचा देता है । जिसकी सूचना असिस्टेंट कमांडेंट आनंद सिंह भंडारी को मिला सूचना मिलते ही श्री भंडारी ने टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया। वहीं जप्त गेहूं पर कागजी कार्रवाई कर कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सुपुर्द किया है। छापेमारी अभियान में एसएसबी ए एस आई वीरेंद्र कुमार, शिव बहादुर सिंह,राजेश कुमार, शंकर हसदा तथा थाना पुलिस से एस आई अरुण कुमार, के अलावे कई पुलिसकर्मी और जवान शामिल थे।

Related posts

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

चक्रवात अर्नब के बाद बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण का खतरा

डॉ. आर.के. सिन्हा का निधन पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : रत्नेश कुशवाहा