बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस ने अवैध खनन कर ले जा रहे चार ट्रैकर को बालू सहित किया जप्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर फुलकाहा थाना पुलिस ने शनिवार के सुबह अवैध खनन कर ले जा रहे चार ट्रैक्टर को बालू सहित किया जप्त। इस बाबत फुलकाहा थाना पुलिस ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई हेतु जप्त ट्रैक्टर को फुलकाहा थाना परिसर लाकर कागजी कार्रवाई कर मामले की जानकारी परिवहन विभाग अररिया को दी गई है। बताते चलें कि यह कार्रवाई बथनाहा वीरपुर सड़क मार्ग स्थित लक्ष्मीपुर चौक के समीप की गई है।

खनन माफिया बेखौफ होकर सुरसर नदी को निशाना बनाकर दिन के उजाले में बालू निकालकर ट्रैक्टर ट्रॉली पर लोड कर आस पास के बाजारों में बेचता है । यहां तक कि सरकारी निर्माण कार्यों में भी खपाया जाता है। वहीं पुलिस के इस कार्रवाई से जहां माफियाओं में भय है तो वहीं खनन माफियाओं भी अलग अलग तरीके ढूंढने में लगे हुए हैं। पुलिस के इस कार्रवाई में एस आई सुरेंद्र कुमार के अलावे कई पुलिस कर्मी शामिल थे।

Related posts

₹1500 करोड़ के फर्जी चंदे पर एजाज अहमद का सवाल

जहानाबाद में मासिक अपराध गोष्ठी, गंभीर कांडों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

बिहार में गूँजी Gen-Z की आवाज़, शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों के सवालों पर जुटे छात्र-युवा

error: