बिहार

फुलकाहा पुलिस ने शराब पियक्कड़ समेत चार आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना पुलिस ने बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अलग-अलग जगह से मारपीट के मामले के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों पर पूर्व में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस मामले में दोनों पक्षों से अलग-अलग केस दर्ज किया गया था। जहां केस दर्ज करने के बाद दोनों पक्षों के आरोपित पुलिस की नजर से फरार चल रहे थे। बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisements
Ad 1

गिरफ्तार आरोपित में फुलकाहा थाना क्षेत्र के मधुरा उत्तर वार्ड संख्या दो निवासी सुरेश पासवान, ब्रह्मदेव पासवान एवं इनर पासवान शामिल है। फुलकाहा थाना के थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को न्याय हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया है। वहीं शराब पीकर हो हंगामा कर रहे एक शराब पियक्कड़ को भी फुलकाहा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित नवाबगंज पंचायत के वार्ड संख्या नौं निवासी गुड्डू कुमार साह शामिल है। उसे भी पुलिस ने न्याययिक हिरासत में भेज दिया है।

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: