बिहार

फुलकाहा पुलिस ने शराब लोड टोटो रिक्सा समेत एक तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल!

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर गांव के समीप नेपाल से टोटो रिक्सा पर लोड कर लाए जा रहे 350 बोतल दिलवाले नमक नेपाली शराब बरामद किया है। मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार लिया है। गिरफ्तार शराब तस्कर नरपतगंज नगर पंचायत अंतर्गत मधुरा वार्ड संख्या चार निवासी सुरेश पासवान पिता जागेश्वर पासवान बताया जाता है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी की बड़ी मात्रा में नेपाल से टोटो रिक्सा पर नेपाली शराब भारतीय क्षेत्र लाया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

जिसके बाद पुलिस टीम को तैनात किया गया जहां दिलवाले नामक 350 बोतल व एक टोटो रिक्सा समेत एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शराब तस्कर नेपाल से बड़ी मात्रा में शराब भारतीय क्षेत्र में इकट्ठा करता है जिसके बाद भारतीय क्षेत्र में खपाने का काम किया करता है। इस संदर्भ में फुलकाहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को आवश्यक पूछताछ करने के बाद उसे न्याय हिरासत में अररिया भेज दिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस टीम में थानाध्यक्ष के अलावे अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार, एसआई राज तिवारी एवं अरुण कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह शामिल थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: