बिहार

पारस एचएमआरआई में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन

20250414 125400

फुलवारीशरीफ, अजित यादव। पारस एचएमआरआई पटना की ओर से रविवार को निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया इसमें कई तरह की बीमारियों की जांच और परामर्श निःशुक्ल दिए गए. इनमें बीपी, आरबीएस, स्पाइरोमेट्री, बीएमडी, आई स्कैनिंग, डेंटल स्क्रीनिंग और कंसल्टेशन शामिल हैं। शिविर में 510 मरीजों ने पारस एचएमआरआई की आधुनिक तकनीक के साथ जांच और अनुभवी डॉक्टरों से मुफ्त परामर्श का लाभ उठाया।

शिविर में सभी प्रकार की लैब और रेडियोलॉजी सेवाओं पर 50 प्रतिशत तक की बड़ी छूट भी दी गई। इसके अलावा, इंटरनल मेडिसिन से लेकर ऑर्थोपेडिक्स, ओंकोलॉजी, कार्डियोलॉजी, डेंटल, फिजियोथेरेपी, यूरोलॉजी, पेडियेट्रिक्स, जेनरल सर्जरी, गायनेकोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ईइनटी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोइन्टेरोलॉजी, डायटेटिक्स और पल्मोनोलॉजी के मरीजों को पारस एचएमआरआई के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने परामर्श दिया। शिविर का आयोजन पारस एचएमआरआई परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक किया गया था। सुबह से ही मरीजों का आना शुरू हो गया था और यह कारवां शाम तक चलता रहा।

मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर के संबंध में पारस एचएमआरआई के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि पारस एचएमआरआई आम जनता के लिए हमेशा फिक्र मंद रहता है। पारस एचएमआरआई और मरीजों के बीच संबंध अटूट बना रहे है, इसके लिए इस तरह के आयोजन जरूरी होते हैं। हम आम जन की सेवा के लिए उपलब्ध हैं।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!