बिहार

फ्री बिजली : अब 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त! सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए ‘फुल सपोर्ट’

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राज्य सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए बिजली बिल माफ करने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में “मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना” का विस्तार करते हुए निर्णय लिया गया है कि 1 अगस्त 2025 से सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट प्रति माह तक बिजली पूरी तरह मुफ्त दी जाएगी। इसका लाभ जुलाई 2025 की खपत के आधार पर मिलेगा।

3,797 करोड़ रुपये अनुदान स्वीकृत-

इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार सरकार ने बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड को अतिरिक्त 3,797 करोड़ रुपये अनुदान को कैबिनेट की स्वीकृति दे दी गई है। यह कदम न केवल उपभोक्ताओं को राहत देगा, बल्कि राज्य में हर घर तक बिजली पहुंचाने की सरकार की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करेगा।

सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा-

Advertisements
Ad 1

सरकार ने केवल मुफ्त बिजली तक ही सीमित न रहकर, सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने का भी निर्णय लिया है। इसके तहत कुटीर ज्योति योजना के अंतर्गत आने वाले परिवारों को न्यूनतम 1.1 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए पूर्ण वित्तीय सहायता दी जाएगी। अन्य घरेलू उपभोक्ताओं को भी सौर संयंत्र लगाने हेतु अनुदानित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह निर्णय राज्य को नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में आत्मनिर्भर बनाने और दीर्घकालिक ऊर्जा समाधान की ओर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा।

ऊर्जा क्षेत्र में बिहार की नई क्रांति-

राज्य सरकार के इस फैसले से अनुमानित 1.67 करोड़ से अधिक परिवारों को लाभ होगा। साथ ही, यह योजना न सिर्फ ऊर्जा की बचत को बढ़ावा देगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भी बिहार को अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही कह चुके हैं कि “हमारा लक्ष्य है कि हर घर को रोशन करें, और अब वह रोशनी पर्यावरण हितैषी हो।” यह फैसला उसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाता है।

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार

error: