बिहार

मौलाना सज्जाद मेमोरियल अस्पताल में निःशुल्क अस्थि जांच शिविर, 200 से अधिक मरीज़ लाभान्वित

फुलवारीशरीफ, अजित। मौलाना सज्जाद मेमोरियल अस्पताल इमारत ए शरिया द्वारा संचालित है और रविवार 2 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क हड्डी जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बिहार, ओडिशा, झारखंड व पश्चिम बंगाल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार, डॉ. खालिक-उल-ज़मां, डॉ. जमशेद खान और डॉ. शमसुल हुदा मौजूद थे। शिविर में रक्तचाप, वजन, BMD और डिस्टल न्यूरोपैथी की निःशुल्क जाँच की गई और कैल्शियम व विटामिन डी की दवाइयाँ वितरित की गईं। कुल 200 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सैयद निसार अहमद ने कहा, “मौलाना सज्जाद मेमोरियल अस्पताल पिछले कई वर्षों से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को कम खर्च में इलाज मुहैया करा रहा है. समय-समय पर ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर हम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने की कोशिश करते हैं।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर डीएम-एसपी अलर्ट, पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण

मगही महोत्सव 2026 को जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा के आशीर्वाद के साथ खुशियाँ बाँटने का छोटा-सा प्रयास

error: