धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): धनबाद के बैंक मोड़ उर्मिला टावर के समीप एक दिन पूर्व गोलगप्पे खा रहे चार लोगों पर बिजली की 11000 की हाई टेंशन तार गिरने की घटना में चार लोग घायल हुए थे इस घटना की विडियो फुटेज देखकर लोगों का दिल दहल गया लेकिन बिजली विभाग पर इसका कोई असर नही हुआ है। उस घटना के बाद से कतरास के लोग भी सहमे हुए है कभी भी वैसा ही हादसा कतरास में कभी भी हो सकती है कतरास शहर में कई वर्षों से जर्जर तार से ही बिजली सप्लाई हो रही है ।जर्जर तार गली मोहल्ले में मकड़ी के जाले की तरह फैली हुई है कभी भी कोई घटना हो सकती है।कतरास के मेन रोड, थाना चौक सब्जी पट्टी,स्टेशन रोड।सिनेमा रोड नदीकिनारे आदि स्थानों पर 11000 हजार की कमजोर तार झूल रही है।
कई बार तो तार भी टूट कर गिर चुके है ।नियम के अनुसार भीड़ भाड़ वाले इलाकों में तार के नीचे कवर रहना चाहिए ।लेकिन बिजली विभाग के और से आज तक पुराने तार से ही काम चला रही है कतरास में जब भी हल्की सी भी बारिश व हवा चलती है तो घण्टों शहर ब्लैक आउट रहती है। दुर्गापूजा को लेकर बाजार व मार्केट में लोगो की भीड़ देखी जा सकती है। इधर कतरास में नए नए दुकान भी खुल रही है जिसका बिजली लोड भी बढ़ गया उसके बाद भी बिजली विभाग नए तार लगाने की पहल नही कर रहा है।
कुछ दिन पूर्व गुजराती स्कूल रोड में खुले बिहारी चौधरी के दुकान के ऊपर भी जर्जर तार रहने के कारण टूट चुकी है।यदि कोई घटना घटती है तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिये।धनबाद में हुए घटना पर कांग्रेस नेता प्रदीप पांडेय ने बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही की वजह से यह घटना हुई है जिला में बिजली मेनटेनेंस जीरो पर है कतरास में इससे बत्तर।
हालात है जगह जगह भी खराब स्थिति है कतरास शहर के ऐसे कई गली मोहल्ले में तार खुला झुल रहा है बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी वसूली में लगे हुए है कतरास मेन बाजार के ऊपर 11000 हजार के कमजोर तार झूल रहा है जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है कतरास के कपड़ा पट्टी, पंजाबी मोहल्ला, थाना चौक, में तो कई बार जोर आवाज के साथ तार गिर चुका है लेकिन अधिकारी मौन है बैंक मोड़ की घटना के लिए सीधे तौर पर बिजली विभाग जिम्मेदार है और मेनटेनेंस अभियंता के साथ साथ क्षेत्र के बिजली विभाग के एसडीओ व जेई पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिये।पंजाबी मोहल्ला बिजली पोल में झूलते तार।कतरास मनिहारी पट्टी बिजली विभाग की लचर बेवस्था
