बिहार

पटना निगम चुनाव के चार महीने पूर्व मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): पटना निगम चुनाव के चार महीने पूर्व मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। निर्वाचन विभाग के कर्मचारी वरीय अधिकारियों के आंख में धूल झोखकर बगैर परिसीमन में बदलाव किए मतदान केंद्र को एक दूसरे वार्ड में स्थानांतरित कर रहे है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश का कहना है कि वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर निर्धारित परिसीमन के आलोक में पटना नगर निगम के सभी वार्डो का गठन किया गया था तथा इसके अनुसार ही मतदान केन्द्र (बुथ) बनाया गया था। जिसके अनुसार 2012 के नगर निगम चुनाव में बुथ संख्या- 266, 271, एवं 274 वार्ड संख्या -51 में था। इन तीनों बुथों के तीन हजार सात सौ सताइस मतदाताओं ने वार्ड संख्या- 51 के अपने निर्धारित बुथ पर मतदान किया था।

Advertisements
Ad 1

बबलू ने बताया कि 5 जनवरी 2022 को प्रकाशित मतदाता सूची में वार्ड संख्या- 51 के बूथ संख्या 271, 274 को वार्ड संख्या – 50 में स्थानांतरित कर दिया गया है। 2017 के नगर निकाय से पूर्व बूथ संख्या 266, 278 एवं 283 को वार्ड 51 से काटकर वार्ड 50 में भेज दिया गया था।

बबलू प्रकाश ने आरटीआई के तहत चुनाव आयोग से सवाल किया है कि- पटना नगर निगम वार्ड 50 और 51 के परिसीमन में बदलाव किस नियम के तहत किया गया है। बदलाव करने से पूर्व बिहार सरकार के सक्षम पदाधिकारी से आदेश प्राप्त किया गया है। कृपया आदेश की प्रति उपलब्ध कराए। वहीं, वार्ड 51 के सामाजिक कार्यकर्ता बैजू लाल दास ने अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी से मिलकर ज्ञापन सौंपा है।

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील

error: