ताजा खबरेंबिहार

BIG BREAKING: पटना वाले खान सर पर हो सकता है FIR, छात्रों को भी होगी भारी दिक्कत!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पटना के डीएम डॉ० चंद्रशेखर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है की छात्रों को भड़काने वाले कोचिंग संस्थान पर एफआईआर दर्ज हो सकता है। सोमवार से पटना समेत बिहार के कई जिलों में शुरू हुए छात्रों के आंदोलन को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. रेल यात्रियों के लिए भारी फजीहत की स्थिति है, आम लोग इस आंदोलन से त्रस्त है। ऐसे में पटना जिला प्रशासन ने ऐसे कोचिंग संस्थानों के ऊपर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है जो कहीं न कहीं छात्रों को भड़काने का काम कर रही हैं। सूत्रों से मिल रही ख़बर के मुताबिक छात्रों के समर्थन में बयान देने वाले पटना के खान सर भी जिला प्रशासन की रडार पर हैं और उनके खिलाफ भी एक्शन हो सकता है।

Related posts

शेखपुरा में प्रभात फेरी से लेकर सम्मान तक, उल्लास के साथ मना 32वाँ स्थापना दिवस

पटना में 32.71 लाख की प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त, एक गिरफ्तार!

शेखपुरा में मेहूस पंचायत में खुली मिलेट दुकान, किसानों और महिला उद्यमियों को मिलेगा बढ़ावा

error: