बिहार

चार लड़कियों ने एक साथ सल्फास (जहर) खा लिया, सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है

औरंगाबाद, प्रमोद कुमार सिंह। चार लड़कियों ने एक साथ सल्फास (जहर) खा लिया,सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते चलें की 4 युवतियों ने जहर खा लिया है।जिसमें एक की मौत हो गई जबकि अन्य तीन की हालत गंभीर है। घटना अम्बा थाना क्षेत्र के संडा बाजार की है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि चार लड़कियों ने रविवार की शाम में एक साथ सल्फास (जहर) खा लिया। आनन-फानन में चारों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया।

सहेलियों की पहचान मनोज चौधरी की पुत्री लक्की और रिया, योगेश शर्मा की पुत्री नंदिनी और विनय शर्मा की पुत्री पूनम के रूप में की गई है। लक्की और रिया सगी बहनें है। रेफर किए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने के दौरान लक्की कुमारी की रास्ते में ही मौत हो गयी है। चारों युवतियों ने किस कारण सल्फास खाया है, इसकी जानकारी परिजन नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में परिजन बस इतना ही कह रहे हैं कि इन्होंने ऐसा काम क्यों किया यह मुझे नहीं पता है। ऐसे में घटना की जानकारी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related posts

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने सिंघानिया परिवार से की मुलाकात, दी सांत्वना

360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां को लेकर प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने विधायक रत्नेश कुशवाहा के साथ की अहम बैठक

झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर, 90 लाख की वसूली, महिला हुए गिरफ्तार!

error: