बिहार

बेटी की तिलक चढ़ाकर लौट रहे पिता की सड़क हादसा में मौत, 28 नवम्बर को होनी थी शादी

औरंगाबाद, प्रमोद कुमार सिंह। नवीनगर प्रखंड के नरारी खुर्द थाना क्षेत्र के महुअरी गाँव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ बेटी की कन्यादान करने के पहले ही पिता की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार नरेन्द्र कुमार वर्मा अपनी बेटी प्रीति कुमारी की तिलक चढ़ाने 26 नवम्बर को झारखंड के नदियाई थाना हुसैनाबाद जिला पलामू गए थे। तिलक चढ़ाकर घर लौटने के क्रम में नरारी थाना क्षेत्र के चरण बाजार में तेज गति से आ रही एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

जैसे ही मौत की सूचना घर पर पहुंची तो शादी की खुशी मातम में बदल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। बेटी की रोते रोते हाल बेहाल हैं।

Advertisements
Ad 1

परिजनों ने बताया कि 28 नवम्बर को अपनी बेटी प्रीति कुमारी की बारात झारखंड के नदियाई से नरारी थाना के महुअरी गांव में आनी थी सारी तैयारी पूरी हो गई थी टेण्ट पंडाल हलुआई सभी को एडवांस बुकिंग कर दिया गया था।तभी बेटी के सर से पिता के छाया उठ गया जिस बेटी की हाथ में मेंहदी लगनी थी और हाथ पीले होने थे वह सुने रह गए।

इस बारे में सूचना मिलते ही नरारी थाना अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार सिंह ने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया।

Related posts

महावीर मंदिर परीक्षार्थियों को कल 1000 किलो चने का पिलाएगा ठंडा सतू का शर्बत

जहानाबाद को मिले नए एसपी, कोटा किरण कुमार ने संभाला पदभार

फेक इनकाउंटर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी माफी कब मांगेंगे : तेजस्वी प्रसाद यादव

error: