बिहार

चार दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): शांतिनिकेतन सपोर्टिंग क्लब शेरपुर पटना के संस्थापक एवम व्यवस्थापक प्रोफेसर शंभूनाथ सिंह ने कहा युवाओं के सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग खेल के मैदान में ही होता है। चार दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह मंगलवार को संपन्न हुआ। जिसमें विभिन्न जिलों की कुल दस टीमों ने भाग लिया।फाइनल का मुकाबला पिढौली और रामदीरी के बीच हुआ जिसमें रामदीरी 3,1 से विजेता हुई।

Advertisements
Ad 1

टूर्नामेंट का उद्घाटन मोकामा प्रमुख भूपेंद्र सिंह के द्वारा किया गया। जबकि समापन समारोह में मुख्य अतिथि गोपाल कुमार पंचायत समिति सदस्य मालपुर पंचायत एवम विशिष्ट अतिथि सुश्री सुप्रिया जी महाराज महात्मा नकुल जी एवम शिक्षक गंगा प्रसाद सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।निर्णायक की भूमिका में राजीव रंजन(एनआईएस कोच),अभिषेक,और मृत्युंजय रहे। टूर्नामेंट आयोजन में राष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित कुमार एवम अन्य स्थानीय खिलाड़ियों की मुख्य भूमिका रही। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर नवीन कुमार ने किया जिसमें उन्होंने सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की एवम सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

राष्ट्रीय शहरी आजीविका समूह के सदस्यों को एचआईवी एड्स पर दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण

error: