बिहार

पूर्व सांसद जॉर्ज फर्नान्डिस के पुण्यतिथि पर याद किया

20260129 215755

बिहारशरीफ, राकेश : नालंदा आज पार्टी कार्यालय, बिहारशरीफ में महान जननेता एवं समाज के प्रेरणास्रोत जॉर्ज जी की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और स्मरण के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते वरिष्ठ जदयू नेता श्री राजेंद्र प्रसाद जी ने कहा कि जॉर्ज जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और संघर्ष आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने सदैव सत्ता के बजाय सिद्धांतों को प्राथमिकता दी और जनहित के मुद्दों पर कभी समझौता नहीं किया।निशांत कुमार चंद्रवंशी अध्यक्ष मीडिया सेल ने कहां की हम सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना चाहिए कि जॉर्ज जी के आदर्शों न्याय, समानता और निर्भीक राजनीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए।वहीं यूवा जदयू के प्रदेश नेता विश्वजीत कुमार बंटी ने कहा की जार्ज साहब समता पार्टी से नालंदा के प्रथम सांसद रहे है साथ ही समता पार्टी के गठन में प्रमुख भूमिका में भी रहे है राजनितिक पैमाने में एक प्रखर समाज़वाद जिसने मशाल जला कर परिवर्तन की मुहीम को छेड़ा था आज उनके बलिदान को नालंदा की धरती से नमन करते हैं।इस अवसर पर जिला महासचिव सुधीरकुमार, जितेंद्र मोहन, आशीष चंद्रवंशी , विक्की कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!