बिहार

पूर्व विधायक अरुण मांझी ने स्व० चन्द्रदीप बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित किया

फुलवारीशरीफ, अजित। जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरुण मांझी ने फुलवारी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत पुनपुन प्रखंड के पलाकी गांव पहुंचकर पार्टी के पुराने समर्थक स्वर्गीय चन्द्रदीप बाबू के श्राद्ध कर्म में भाग लिया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

श्री मांझी ने स्वर्गीय चन्द्रदीप बाबू के सामाजिक योगदान और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन आमजन की सेवा को समर्पित रहा। वे पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता थे। इस अवसर पर स्वर्गीय चन्द्रदीप बाबू के पुत्र अशोक सिंह, पौत्र विकास कुमार, मुकेश सिंह, अटल बिहारी, अंजनी सिंह, रीना देवी, पूजा सिंह, जयनंदन सिंह, नीतीश कुमार, राहुल कुमार, बेबी देवी, आयूषी सिंह, नेहा सिंह, मिहिर राज, मयंक राज सहित कई स्थानीय लोग एवं पार्टी समर्थक उपस्थित रहे।

Related posts

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बथनाहा रेलवे स्टेशन पर श्रमदान, पौधरोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान, युवाओं ने लिया सेवा और देखभाल का संकल्प

इस्लामी न्याय व्यवस्था के बिना इस्लामी जीवन की कल्पना नहीं : अमीर-ए-शरिया

error: