बिहार

पूर्व मंत्री सह भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में किया रोड़ शो

अररिया, रंजीत ठाकुर  तीसरे चरण के लोक सभा चुनाव की घड़ी नजदीक आते ही प्रचार कार्य में तेजी आ गई है। इसी कड़ी में रविवार को अररिया संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रदीप कुमार सिंह के पक्ष में सांसद सह पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव ने फुलकाहा ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रोड शो किया। यह रोड शो मधुरा होते हुए अचरा,घूरना, भवानीपुर , पथराहा , मानिकपुर , फुलकाहा , नवाबगंज ,लक्ष्मीपुर ,मिर्जापुर से होकर आगे बढ़ते चले गए। रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में लोगो की भीड़ देखी गई साथ ही लोगों में रामकृपाल यादव के आने से जोश तथा उत्साह देखा गया ।

सांसद रामकृपाल यादव ने रोड़ शो के दौरान जगह-जगह रुक कर मतदाताओं को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि रोड शो के दौरान मतदाताओं से मिलकर ऐसा लगा कि वे नरेंद्र मोदी को अपना मत देने का मन बना लिया है साथ ही मोदी सरकार के 400 पार के लक्ष्य को भी पूरा करने का उनका जोश व उमंग चरम पर दिखाई दे रहा है।उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा , पिछले लूट तंत्र वाली सरकारों के विरोध में एक बार फिर से कमल छाप पर बटन दबाकर, भाई प्रदीप कुमार सिंह को भारी मतों से विजयी बनावें।

रोड शो के दौरान नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव ,पोसदाहा मुखिया पति सह भाजपा कार्यकर्ता सुभाष यादव, फुलकाहा मंडल अध्यक्ष कमलेश साह, नवाबगंज पंचायत अध्यक्ष चंदन साह, मानिकपुर पंचायत अध्यक्ष निर्धन महतो , अमित बिराजी , के अलावे जिला पार्षद उपाध्यक्ष अररिया,चांदनी देवी एवं हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा मतदाता दर्जनों गाड़ियों के काफिला के साथ चल रहे थे।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: